रायपुर के गुढियारी क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तेजराम निषाद (उम्र 21) को धारदार चाकू के साथ पकड़ा। आरोपी अंजली दवाखाना के सामने कलिंग नगर रोड पर संदिग्ध हालत में घूम रहा था। तलाशी में उसके पास से लोहे का चाकू बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

