फ्रंटलाइन कर्मचारियों को दिया कर्मयोगी कर्तव्य प्रशिक्षण

रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम के तहत मंत्रालय में कार्यरत फ्रंटलाइन कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। उप सचिव श्री पुलक भट्टाचार्य के मार्गदर्शन में हुए प्रशिक्षण में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री सुनील शर्मा ने मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण में व्यवहारिक दक्षता, प्रभावी संवाद, टीम भावना, जिम्मेदारी और नागरिक-केंद्रित सेवा भाव पर जोर दिया गया। कर्मचारियों को सकारात्मक कार्य व्यवहार, जवाबदेही, पारस्परिक सम्मान और बेहतर समन्वय के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य मंत्रालय में सकारात्मक, सहयोगात्मक और नागरिक-केंद्रित कार्य संस्कृति को मजबूत करना रहा।