टीबी मुक्त भारत के लिए राज्यों से मंथन

रायपुर, 19 जून। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों और मुख्य सचिवों से टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा की। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश में टीबी उन्मूलन के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। नड्डा ने टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान, नियमित इलाज, हाई रिस्क क्षेत्रों में जांच और जनसहभागिता पर जोर देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य मिलकर टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल करेंगे।