कुँवरगढ़ महोत्सव का शुभारंभ, 136 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर, 31 मार्च। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा में ‘कुँवरगढ़ महोत्सव’ का शुभारंभ करते हुए 136 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। ग्राम कूंरा का नाम बदलकर ‘कुँवरगढ़’ करने की घोषणा से क्षेत्र में उत्साह है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महोत्सव लोक-आस्था, परंपरा और विकास का संगम है। इस दौरान गौरवपथ, तालाब सौंदर्यीकरण, एनीकट निर्माण, सड़क चौड़ीकरण सहित कई कार्यों की घोषणा की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।