रायपुर। रायपुर–बिलासपुर नेशनल हाईवे पर सिमगा के पास हुए भीषण सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में मृत लोगों को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना में घायल लोगों का उपचार सिमगा और रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में किया जा रहा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

