रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर जनसंपर्क विभाग की थीम प्रदर्शनी “छत्तीसगढ़ प्रकृति, संस्कृति और प्रगति का संगम” नवा रायपुर के राज्योत्सव स्थल में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
प्रदर्शनी में कृषक उन्नति, महतारी वंदन, चरण पादुका, प्रधानमंत्री आवास, निर्मल जल अभियान जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ “अंजोर विजन 2047” के जरिए राज्य के भविष्य की झलक प्रस्तुत की गई है।
कबीरधाम, राजिम, रायपुर व फिंगेश्वर से आए विद्यार्थियों और नागरिकों ने प्रदर्शनी की सराहना की। जनसंपर्क विभाग द्वारा योजनाओं से जुड़ी पुस्तिकाएं व ब्रोशर निःशुल्क वितरित किए जा रहे हैं।

