रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ शीघ्र ही ‘नक्सलमुक्त राज्य’ के रूप में नई पहचान बनाएगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति से नक्सलवाद अपने अंतिम दौर में है और बस्तर में विकास की नई तस्वीर उभर रही है।
श्री पाण्डेय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार जमीन पर उतार रही है। सुरक्षा बलों ने हाल के वर्षों में नक्सलियों के कोर क्षेत्रों में घुसकर बड़ी कार्रवाई की है। जनवरी 2024 से अब तक 532 नक्सली मारे गए, जबकि 2,700 से अधिक ने आत्मसमर्पण किया है।
उन्होंने कहा कि ‘नियद नेल्लानार’ योजना से नक्सल प्रभावित इलाकों में विश्वास बहाली हो रही है। जहां कभी भय का माहौल था, वहां अब सड़क, स्कूल और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच रही हैं। भाजपा का दावा है कि नक्सलवाद के खात्मे से छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे मध्य भारत की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।

