रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सूखे नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए आरक्षक हिमांशु बर्मन को 1 ग्राम चिट्टा हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड में पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर लक्की सिंह (28) को 5.5 ग्राम चिट्टा हेरोइन व एक जिंदा कारतूस के साथ दबोचा गया।
मामला थाना टिकरापारा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत दर्ज है। आगे की कार्रवाई में धारा 21बी, 29 एनडीपीएस एक्ट व 25 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई है।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थ के स्रोत से गंतव्य तक की कड़ी में जांच जारी है और अन्य संलिप्तों की तलाश की जा रही है।

