फर्जी जमीन दिखाकर बैंक से लोन ठगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर।छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक से फर्जी दस्तावेज के आधार पर लोन लेने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने मनोज सोनी (55) और स्वप्न कुमार गुच्छेत (48) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर दूसरे की जमीन को अपना बताकर बैंक से लाखों रुपये का ऋण लेने का आरोप है। बैंक की शिकायत पर थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 410/24 धारा 420, 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया था।
जांच में पता चला कि आरोपियों ने निखिल रघुवंशी और माधव जाना के साथ मिलकर टिकरापारा क्षेत्र की आबादी भूमि के फर्जी दस्तावेज बनाकर लगभग 35 लाख रुपये से अधिक का ऋण प्राप्त किया था। प्रकरण में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।