रायपुर।ग्राम बैकुंठ में बिजली बोर्ड तोड़ने की बात पर हुए विवाद के बाद दो युवकों ने घर में घुसकर कैलाश वर्मा पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मोटर साइकिल से फरार हो गए। तिल्दा नेवरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर दोनों आरोपियों—टुकेश उर्फ सिद्धु उईके (26) और सोहन उर्फ मोनू उईके (21) को रायपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी से दो धारदार हथियार और मोटरसाइकिल जब्त की है। दोनों के खिलाफ धारा 333, 109(1), 127(2), 3(5) BNS तथा 25, 27 Arms Act के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस की संयुक्त टीम ने सफल कार्रवाई की।

