रायपुर, 25 अक्टूबर। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के डूंगा गोट गांव में फूड प्वाइजनिंग से पांच लोगों की मौत और 30 के बीमार होने पर कांग्रेस ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार की लापरवाही से यह दर्दनाक हादसा हुआ। बीमार लोगों को समय पर एंबुलेंस और इलाज नहीं मिल सका, जिससे जनहानि हुई। इससे पहले भी एंबुलेंस न मिलने से एक गर्भवती महिला का गर्भपात हो चुका है।
श्री ठाकुर ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है। संसाधनों और चिकित्सकों की कमी के कारण विभाग आपात स्थिति से निपटने में असमर्थ है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल व्यवस्था सुधारने में विफल रहे हैं और उन्हें नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना

