राज्योत्सव में नवा रायपुर में होगा रोमांचक एयरशो


5 नवंबर को सूर्यकिरण टीम दिखाएगी करतब, 4 को रिहर्सल
रायपुर। राज्योत्सव 2025 के तहत 5 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम एयरशो में हैरतअंगेज करतब दिखाएगी। 4 नवंबर को इसका रिहर्सल होगा।
एयरशो की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त विश्वदीप, अपर कलेक्टर नम्रता जैन, सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन, एडीएम उमाशंकर बंदे व एएसपी विवेक शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।