अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

रायपुर। खरोरा थाना पुलिस ने भैंसा बस स्टैंड के पास अवैध शराब बेचते एक युवक को रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी ईशु खंडेलवाल (22), निवासी खपरीडीह खुर्द, के कब्जे से 35 पौवा (6.3 लीटर) शोले देशी मसाला शराब बरामद की गई।
यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।