करबला तालाब निर्माण कार्य की धीमी गति पर अध्यक्ष जायसवाल नाराज़

रायपुर। करबला तालाब सौंदर्यीकरण और रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य की धीमी गति पर नगर निगम लोककर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने गहरी नाराज़गी जताई। विधायक राजेश मूणत व महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर हुए निरीक्षण में उन्होंने 1 करोड़ की लागत से चल रहे सौंदर्यीकरण और 1.44 करोड़ के रिटेनिंग वॉल निर्माण की प्रगति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान जायसवाल ने चबूतरा व बाउंड्रीवाल निर्माण की गुणवत्ता पर असंतोष जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। साथ ही समयसीमा में कार्य पूर्ण करने को कहा। निरीक्षण में जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, पार्षद आनंद अग्रवाल व अधिकारी उपस्थित रहे।