रायपुर। प्रदेश कांग्रेस ने एनएचएम कर्मचारियों को बर्खास्त करने की धमकी को अनुचित ठहराया है। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले “मोदी की गारंटी” के तहत नियमितीकरण का वादा किया था, लेकिन 21 महीने बाद भी वादा अधूरा है।
कांग्रेस ने मांग की कि कर्मचारियों को 27% वेतन वृद्धि का बकाया भुगतान, स्थायीकरण, ग्रेड पे, बीमा, अवकाश और ट्रांसफर सुविधा दी जाए। ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने के बजाय कर्मचारियों को धमका रही है। कांग्रेस ने सरकार से वादे निभाने की मांग की है।

