CCTNS स्कोर सुधारने मुख्य सचिव सख्त, जीरो एफआईआर-ई-चार्जशीट पर जोर

रायपुर, 20 जुलाई। मुख्य सचिव विकास शील ने सोमवार को मंत्रालय में गृह विभाग की CCTNS डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक लेकर राज्य के स्कोर में सुधार के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। बैठक में डीजीपी अरुण देव गौतम भी मौजूद रहे।

समीक्षा में बताया गया कि एनसीआरबी के नवीनतम स्टेट स्कोरकार्ड में छत्तीसगढ़ को 100 में 64.97 अंक मिले हैं। हालांकि प्रशासनिक सुधार और मेडलीगल रिपोर्ट पोर्टल के क्रियान्वयन में राज्य को पूर्ण अंक प्राप्त हुए हैं।

मुख्य सचिव ने जीरो एफआईआर, ई-चार्जशीट और ई-साक्ष्य के उपयोग को मजबूत करने, ‘न्याय श्रुति प्रणाली’ शीघ्र शुरू करने तथा 60-90 दिन के भीतर न्यायालय में चालान पेश करने के निर्देश दिए। बैठक में गृह, विधि और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।