रायपुर। नगर निगम रायपुर द्वारा सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी है। महापौर मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री चंद्राकर और आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर निगम की टीमों ने अलग-अलग जोनों में कार्रवाई की।
जोन 9 के व्हीआईपी रोड श्रीराम मंदिर के पास से 11, जोन 10 के अमलीडीह मार्ग से 17 और जोन 4 के विभिन्न वार्डों से 6 आवारा पशुओं को पकड़कर संबंधित गौठानों में भेजा गया। अभियान के तहत पकड़े गए मवेशियों को काऊकैचर वाहनों से फुण्डहर, गोकुल नगर और अटारी गौठानों में शिफ्ट किया गया।
नगर निगम का यह अभियान शहर की सड़कों को मवेशी मुक्त बनाने के लिए आगे भी जारी रहेगा।

