रायपुर में गांजा बेचते युवक को पुलिस ने पकड़ा, 842 ग्राम मादक पदार्थ जब्त

रायपुर। मुजगहन थाना क्षेत्र के बोरियाकला में स्थित खंडहर से गांजा बेचते युवक को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी राजकमल यादव (28), निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, के पास से 842 ग्राम गांजा, 1100 रुपये नकद और एक मोबाइल जब्त किया गया।

पकड़ी गई सामग्री की कुल कीमत करीब 40 हजार रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीम ने की। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट की धारा 20बी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।