रायपुर । गंज, देवेन्द्र नगर और खमतराई थाना क्षेत्र में पर्स, मोबाइल लूट और बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है।
मुख्य आरोपी निर्मल महानंद उर्फ साहिल पूर्व में हत्या व हत्या के प्रयास के मामलों में जेल जा चुका है, जबकि उसका नाबालिग भाई भी वाहन चोरी में पकड़ा जा चुका है।
आरोपियों के पास से लूटे गए तीन मोबाइल फोन और चोरी की एक पल्सर बाइक जब्त की गई है, जिसकी कुल कीमत करीब 2 लाख है।
गंज, देवेन्द्र नगर और खमतराई थानों में उनके खिलाफ अलग-अलग अपराध दर्ज हैं। कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

