गोबरा नवापारा में सट्टा खेलते दो सटोरिये गिरफ्तार

रायपुर, – थाना गोबरा नवापारा पुलिस ने तर्री बास टाल के पास सट्टा संचालित करते हुए दो सटोरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 4 सट्टा पट्टियाँ और ₹1500 नकद जब्त किए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय सिंह (33), निवासी बगदेही पारा और घनश्याम साहू (50), निवासी तर्री मस्जिद गली के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6(क) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। टीम में ASI शाबिर अली और आरक्षक कशान रजा, हुलास साहू, जागेश्वर रात्रे और दिनेश सिन्हा शामिल रहे।