राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर लोककल्याण को दें प्राथमिकता : राज्यपाल डेका उत्कृष्टता अलंकरण समारोह में विधायक व पत्रकार सम्मानित

रायपुर। 16 जुलाई। विधानसभा परिसर में आयोजित उत्कृष्टता अलंकरण समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि जनप्रतिनिधि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लोकहित को प्राथमिकता दें। समारोह में उत्कृष्ट विधायक के रूप में भावना बोहरा व लखेश्वर बघेल तथा संसदीय रिपोर्टिंग के लिए डॉ. राकेश पांडेय, योगेश मिश्रा और विश्वप्रकाश पुरेना को सम्मानित किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। राज्यपाल ने कहा कि पत्रकारिता व विधायकों की सक्रियता लोकतंत्र को सशक्त बनाती है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा देश में अनुशासन व नवाचार के लिए जानी जाती है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि सदन में मतभेद होते हैं, मनभेद नहीं। संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने सभी का आभार जताया।