दिसंबर तक सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त : उपमुख्यमंत्री अरुण सावकोताही बर्दाश्त नहीं, दोषी अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

रायपुर,। उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने शनिवार को निर्माण भवन में पीडब्ल्यूडी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि प्रदेश की सभी सड़कें व पुल-पुलियां दिसंबर तक गड्ढामुक्त होनी चाहिए। मरम्मत कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

उन्होंने सड़कों की निगरानी, गुणवत्तापूर्ण मरम्मत और समयबद्ध काम पर जोर देते हुए कहा कि इस वित्तीय वर्ष में विभाग 8 हजार करोड़ से अधिक के कार्य करेगा। उन्होंने प्रस्तावित कार्यों की डीपीआर शीघ्र भेजने और स्वीकृत कार्य तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए।

श्री साव ने पुलों की एक माह में जांच और अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई करने को कहा। सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सड़क सुरक्षा के लिए 60 करोड़ के बजट की जानकारी देते हुए 15 अगस्त तक स्वीकृति लेने को कहा।