ईरकभट्टी में फिर गूंजी बच्चों की किलकारी, माओवाद प्रभावित गांव में लौटी शिक्षा

नारायणपुर। जिले के माओवाद प्रभावित गांव ईरकभट्टी में सालों बाद स्कूल फिर से खुल गया है। ‘नियद नेल्ला नार’ योजना और युक्तियुक्तकरण पहल के तहत गांव में शिक्षा, बिजली और सड़क जैसी सुविधाएं पहुंचाई गईं।

अब प्राथमिक स्कूल में दो शिक्षक पदस्थ हैं और दर्जनभर से अधिक बच्चे नियमित रूप से पढ़ाई कर रहे हैं। कभी वीरान रहा स्कूल अब बच्चों की चहचहाहट से गूंज रहा है।

गांव के बुजुर्गों और अभिभावकों में उत्साह है। वे अब अपने बच्चों के बेहतर भविष्य की उम्मीद कर रहे हैं। यह बदलाव छत्तीसगढ़ सरकार की समावेशी नीति का असर है, जिससे दूरस्थ गांवों में भी विकास की रौशनी पहुंच रही है।