इंदौर की तर्ज पर रायपुर में सफाई और विकास को मिलेगी नई दिशा – मीनल चौबे
रायपुर। रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने इंदौर में हुए दो दिवसीय अध्ययन सह भ्रमण कार्यक्रम के अनुभव साझा करते हुए कहा कि रायपुर में स्वच्छता और विकास कार्यों को अब इंदौर मॉडल पर आगे बढ़ाया जाएगा।
महापौर ने कहा कि रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा और इसके लिए एनजीओ की भागीदारी से जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। शहर के सभी 10 जोनों में RRR (Reuse, Reduce, Recycle) केंद्र खोलकर उनका प्रभावी संचालन होगा।
डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए 20 सदस्यीय टीम बनेगी जो सफाई वाहनों की ट्रैकिंग करेगी। प्रत्येक वार्ड में नक्शा तैयार कर सड़क, नाली, तालाब, स्ट्रीट लाइट, भवन आदि की जानकारी डिजिटल मैप में जोड़ी जाएगी।
महापौर ने कहा कि इंदौर की तरह रायपुर में भी 6 बिन सेग्रीगेशन, आत्मनिर्भर वार्ड, कपड़ा रिसाइकलिंग, कवर्ड नालियां और ट्रांसफर स्टेशन जैसे मॉडल को लागू किया जाएगा।
जनजागरूकता बढ़ाने एनजीओ की भागीदारी से अभियान चलाया जाएगा और ठेका कंपनियों की निगरानी के लिए विशेष टास्क फोर्स बनाई जाएगी।

