मुख्यमंत्री सहित दिग्गज पहुंचे मेगा मेडिकल कैंप, हजारों ने उठाया लाभ

रायपुर। सिंधी समाज द्वारा पूज्य बाबा गुरुदास राम साहिब जी के 94वें जन्मोत्सव पर श्री झूलेलाल धाम में भाजपा मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी के संयोजन में भव्य नि:शुल्क मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, संगठन महामंत्री पवन साय, मंत्री केदार कश्यप, श्याम बिहारी जायसवाल, टंकराम वर्मा, महापौर रामू रोहरा, विधायक सुनील सोनी सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए।

मुख्यमंत्री साय ने सिंधी समाज की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर जीवन को बेहतर बनाने में सहायक हैं। डॉ. रमन सिंह ने बताया कि कई लोगों को शिविर में गंभीर बीमारियों की जानकारी मिली। पवन साय ने इसे मानव सेवा का कार्य बताया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी ने कहा, हर नागरिक तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने हजारों लोगों की जांच की और आयुष्मान कार्ड बनाए गए। संयोजक अमित चिमनानी ने बताया कि एक मंच पर सभी सुविधाएं देकर लोगों को राहत मिली। अंत में मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर्स को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संत लाल दास साहिब, गुरु खुशवंत, नीलू शर्मा, वर्णिका शर्मा, अमरजीत छाबड़ा, लधाराम नैनवानी, महेश दरयानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन और सेवादार उपस्थित रहे।