उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राजनांदगांव में साहू समाज के नवनिर्मित सामाजिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दानवीर भामाशाह जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

राजनांदगांव। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज तहसील साहू संघ, राजनांदगांव के नवनिर्मित सामाजिक सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में साव ने कहा कि, इस ऐतिहासिक भवन का उपयोग दुरस्त अंचलों से आने वाले ग्रामीणों एवं छात्रों के लिए उपयोगी साबित होगा। इस अवसर पर उन्होंने, समाज के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री साव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों को दानवीर भामाशाह जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके द्वारा किए सद्कार्यों से अवगत कराया। वो केवल दानवीर नहीं थे, महाराणा प्रताप के सहयोगी और सलाहकार थे। उन्होंने अकबर की सेना को बार बार हराया। आज उस योद्धा की जयंती है। आप सभी को उनकी जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

श्री साव ने कहा कि, साहू समाज का ऐतिहासिक भवन नया स्वरूप में स्थापित हुआ है। यह सिर्फ एक इमारत नहीं है, बल्कि जरूरतमंद लोगों के साथ समय पर खड़े होने की जगह है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने समाजसेवी एवं विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले सामाजिक जनों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम को सांसद संतोष पांडेय जी ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में सांसद सांसद संतोष पांडेय, महापौर मधुसूदन यादव, साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू, भागवत साहू , कमल किशोर साहू , नीलमणि साहू , कोलम सिंह राजपूत , अंजू साहू , हेमंत साहू एवं सामाजिक जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।