छत्तीसगढ़ में फैशन शिक्षा को नई उड़ाननवा रायपुर में खुलेगा NIFT का नया कैंपस

रायपुर, 17 अप्रैल/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नवा रायपुर में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) के नए कैंपस की स्थापना को मंजूरी दी गई। 271.18 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना से राज्य के युवाओं को फैशन डिजाइन, टेक्सटाइल और प्रबंधन में विश्वस्तरीय शिक्षा मिलेगी।

यह संस्थान नवा रायपुर को फैशन उद्योग का नया हब बनाने में मदद करेगा, जिससे रोजगार, निवेश और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। एन.आई.एफ.टी. का यह 18वां कैंपस छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय होगा।