सड़क निर्माण में लापरवाही, दो ठेकेदारों को नोटिस

6 उप अभियंताओं से भी तीन दिन में मांगा जवाब

रायपुर, 24 अक्टूबर। शेरपार-मानपुर-कोहका सड़क के अधूरे और गुणवत्ताहीन निर्माण व उखड़ी सड़क के मामले में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने दो ठेकेदारों को नोटिस जारी किया है। ठेकेदारों को 15 दिनों में जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, सड़क के खराब रखरखाव पर राष्ट्रीय राजमार्ग उप संभाग बालोद के छह उप अभियंताओं को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्हें तीन दिनों में प्रतिवाद प्रस्तुत करना होगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। यह सड़क फिलहाल परफॉर्मेंस गारंटी अवधि में है।