सारंगढ़ में उद्यान निर्माण के लिए 95.30 लाख मंजूर

रायपुर, 20 जुलाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सारंगढ़ नगर पालिका में उद्यान निर्माण के लिए 95.30 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट से अधोसंरचना मद के तहत राशि मंजूर की गई है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद स्वीकृति आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए हैं।