रायपुर,। उरला थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के मामले में शातिर चोर अभय दुबे (30) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की पांच बाइक जब्त की हैं। बरामद वाहनों की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। आरोपी ने उरला समेत अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया और पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर सभी वाहन बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

