रायपुर, 30 जून। राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज जिला 90 प्रतिशत उपलब्धि के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। जिले में 8,785 लक्ष्य के विरुद्ध 7,931 बालिकाओं का टीकाकरण किया गया। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा शिक्षा विभाग के समन्वित प्रयासों से यह उपलब्धि मिली। अब शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।

