आंधी-तूफान पीड़ित 474 परिवारों को 69 लाख की राहत

रायपुर, 19 जून। सुकमा जिले में हालिया आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली से प्रभावित 474 परिवारों को जिला प्रशासन ने 69.32 लाख रुपए की राहत राशि वितरित की है। तोंगपाल क्षेत्र के प्रभावित परिवारों को प्राथमिकता देते हुए लगभग 36 लाख रुपए की सहायता दी गई। प्रशासन ने बताया कि आपदा में जिले के 1,407 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनके पुनर्निर्माण और मरम्मत की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं करीब 2.5 करोड़ रुपए की सार्वजनिक संपत्तियों के नुकसान की भरपाई के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। त्वरित राहत और पुनर्वास कार्यों से प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन तेजी से सामान्य हो रहा है।