रायपुर, 26 मार्च — उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय मैदान में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा देखने पहुंचे।
उन्होंने विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को पदक वितरित किए। इस दौरान खेल विभाग के सचिव यशवंत कुमार भी उपस्थित रहे।

