रायपुर,। बीजापुर और कांकेर से आए 140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर मुख्यधारा में लौटने की खुशी साझा की।
मुख्यमंत्री ने उनसे चर्चा करते हुए कहा कि यह कदम प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण है। आत्मसमर्पित नक्सलियों ने बताया कि अब वे सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं तथा विकास कार्यों से उनके क्षेत्रों में बदलाव आया है।
मुख्यमंत्री ने पुनर्वास, रोजगार और सामाजिक पुनर्स्थापन के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद अब अंतिम चरण में है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के संकल्प को जल्द पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर गृहमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

