रायपुर। बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड के ग्राम त्रिपुरी के सरना टोली क्षेत्र में करीब दो एकड़ से अधिक जमीन पर अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आया है। कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देश और एसपी बैंकर वैभव के मार्गदर्शन में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
जांच में प्रथम दृष्टया करीब दो एकड़ से अधिक भूमि पर अफीम की खेती पाई गई। टीम ने क्षेत्र को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और संबंधित एजेंसियों को भी सूचना दे दी गई है।
शाम होने के कारण वैधानिक कार्रवाई बुधवार सुबह की जाएगी। इस बीच क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाते हुए पुलिस की रात्रिकालीन निगरानी भी शुरू कर दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई NDPS Act के तहत एसएसएल टीम और Narcotics Control Bureau की मौजूदगी में की जाएगी।

