रंगों के संग एकता का संदेश : मुख्यमंत्री साय

रायपुर, 3 मार्च। विष्णु देव साय ने होली पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह त्योहार प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि रंगों का यह उत्सव सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देती है और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करती है। उन्होंने प्राकृतिक रंगों के साथ संयमपूर्वक होली मनाने तथा जरूरतमंदों के साथ खुशियाँ साझा करने की अपील की।