अतिक्रमण पर सख्ती, 18 चौक होंगे कब्जामुक्त

रायपुर। शहर में सुगम यातायात व अतिक्रमण मुक्त व्यवस्था के लिए रायपुर नगर पालिक निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त बैठक महात्मा गांधी सदन में हुई।
महापौर मीनल चौबे ने कहा कि सड़क किसी भी विभाग की हो, उसे व्यवस्थित रखना सबकी जिम्मेदारी है। आयुक्त विश्वदीप ने बाजारों में लगातार अभियान चलाने की बात कही। यातायात एएसपी विवेक शुक्ला ने जब्त कंडम वाहनों की शीघ्र नीलामी का प्रस्ताव रखा।
बैठक में 18 चिन्हित चौक-चौराहों को अतिक्रमण मुक्त करने, कंडम वाहनों को क्रेन से जब्त करने तथा रोड मार्किंग, जेब्रा क्रॉसिंग, ट्रैफिक सिग्नल व स्पीड ब्रेकर की व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।