रायपुर, । नव रायपुर में आयोजित राज्योत्सव के राज्य अलंकरण समारोह में उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने 37 विभूतियों व 4 संस्थाओं को 34 अलंकरणों से सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल श्री रमेन डेका ने की, जबकि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह व उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे।
शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार कांकेर के हिरेश सिन्हा को मिला। मिनीमाता सम्मान दुर्ग की ललेश्वरी साहू को तथा गुरूघासीदास सम्मान बेमेतरा के भुवनदास जांगड़े व बलौदाबाजार के शशि गायकवाड़ को प्रदान किया गया। हबीब तनवीर सम्मान रायपुर के डॉ. कुंज बिहारी शर्मा और महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान बिलासपुर की चांदनी साहू को मिला।
पत्रकारिता क्षेत्र में डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. सोमेश पटेल, अभिषेक शुक्ला व भावना पांडे को सम्मानित किया गया। कृषक रत्न पुरस्कार धमतरी के थनेन्द्र साहू व बलौदाबाजार के वामन टिकरिहा को मिला।
इसके अलावा एनटीपीसी लारा, जंगो रायतार विद्या केतुल शिक्षण संस्था, अग्रसर टीम दुर्ग समेत अनेक संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया।
उपराष्ट्रपति ने राज्य की प्रगति में योगदान देने वाले सभी विभूतियों को बधाई

