रायपुर।अमृत मित्र योजना के तहत रायपुर नगर निगम ने “वीमेन फॉर ट्रीज” अभियान की शुरुआत की। शंकर नगर दुर्गा मैदान में मौलश्री के पौधे रोपित किए गए।
पौधरोपण कार्यक्रम में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, निःशक्तजन निगम अध्यक्ष लोकेश कावड़िया, पर्यावरण समिति अध्यक्ष भोलाराम साहू, पार्षद राजेश गुप्ता व कैलाश बेहरा सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
योजना के तहत महिला स्वसहायता समूह की स्वच्छता दीदियाँ एक वर्ष तक पौधों की देखरेख करेंगी। पर्यावरण संरक्षण और नारी सशक्तिकरण को जोड़ते इस अभियान में आमजनों से अधिकाधिक भागीदारी की अपील की गई है।

