रायपुर।मित्रता दिवस के अवसर पर भारती जनसेवा संघ ने “हमारा मित्र – हमारा वृक्ष” अभियान के तहत रायपुरा, चंगोराभाठा व इन्द्रप्रस्थ में वृक्षारोपण और पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। संघ द्वारा 50 पौधे वितरित किए गए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शुभम अग्रवाल और पवन साहू उपस्थित रहे। शुभम अग्रवाल ने इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि यह अभियान सामाजिक जागरूकता और सरकारी योजनाओं से जोड़ने का माध्यम बन रहा है।
संघ के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि यह अभियान 2022 से मार्गदर्शक राजकुमार कश्यप के नेतृत्व में चल रहा है। ग्राम मसनी से प्रेरित यह अभियान अब राज्यभर में फैल रहा है।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष निश्चय साहू, सचिव हेम श्रीवास, सह सचिव शत्रुहन पटेल सहित कई समाजसेवी शामिल हुए।

