चोरी की बाइक और नगदी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, 29 जुलाई। खरोरा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल व नगदी रकम समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लक्ष्मण उर्फ लाला (31) और दिक्षित उर्फ पप्पू (27) ने बाइक चोरी कर उसका रंग व नंबर बदल दिया था। पकड़े जाने के डर से नंबर प्लेट हटा दी गई थी।

प्रार्थी टिकेश्वर ध्रुव की रिपोर्ट पर पुलिस ने Honda Livo बाइक CG 04 MR 9318 चोरी की FIR दर्ज की थी। जांच में पता चला कि आरोपी लाला ने बाइक चोरी की और पप्पू ने ₹13,000 में खरीदी। बाइक में फर्जी नंबर (CG 04 PJ 4010) लगाकर चलाई जा रही थी। बाइक का रंग और चाबी भी बदलवा दी गई थी।

पुलिस ने बाइक, ₹2000 नगद और फर्जी नंबर प्लेट बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। कार्रवाई उमनि डॉ. लाल उमेद सिंह व ASP ग्रामीण कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में की गई।