रायपुर। नवा रायपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार और नशे में ड्राइविंग पर लगाम लगाने यातायात पुलिस ने देर रात स्टेडियम टर्निंग और माना एयरपोर्ट तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान 5 नशे में वाहन चलाते चालकों पर मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। वहीं, 59 कार व 6 मोटरसाइकिलों पर तेज रफ्तार के चलते ई-चालान काटा गया।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि खाली सड़कों पर तेज गति व नशे में वाहन न चलाएं। नियमों का पालन कर ही हादसों से बचा जा सकता है।

