भिलाई, 23 जुलाई। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ ने बीते 70 वर्षों में देश को रचनात्मक दिशा देने का काम किया है। वे आज भिलाई के बैकुंठ नगर स्थित अंबेडकर भवन में भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने की, जबकि विधायक रिकेश सेन, ललित चन्द्राकर और दुर्ग महापौर अलका बाघमार विशिष्ट अतिथि रहीं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मजदूर संघ ने सरकार और श्रमिकों के बीच सेतु की भूमिका निभाई है। उन्होंने संघ को भवन निर्माण के लिए जमीन और हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पाण्डेय ने आज़ादी के बाद के श्रमिक आंदोलनों पर प्रकाश डाला। विधायक सेन और चन्द्राकर ने संघ को विचारधारा बताते हुए इसके राष्ट्रीय योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूर और नागरिक शामिल हुए।

