रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति महादेव कावरे ने मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास, कैंटीन, अतिथि गृह और निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का जायजा लेते हुए बुनियादी सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश दिए।
कुलपति ने छात्रावासों में मरम्मत, अतिरिक्त सीटों की व्यवस्था, रिक्रिएशन हॉल व अतिथि कक्ष की सुविधा विकसित करने, खेल मैदान की सफाई, ओपन जिम और नए कोर्ट निर्माण के लिए स्थान चिन्हित करने को कहा।
पुराने फर्नीचर के अपलेखन, स्वच्छता अभियान, हरियाली बढ़ाने और अतिथि गृह शीघ्र शुरू करने के निर्देश भी दिए। ऑडिटोरियम निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने हेतु पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया गया। निरीक्षण में पीडब्ल्यूडी और विश्वविद्यालय के अधिकारी मौजूद रहे।

